{"_id":"67cb3c48213535f38709760f","slug":"the-team-collected-samples-of-seven-food-items-including-kachri-and-besan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129596-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टीम ने कचरी और बेसन समेत सात खाद्य पदार्थों के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टीम ने कचरी और बेसन समेत सात खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बखिरा में दुकान पर खाद्य पदार्थ का नमूना लेते खाद्य विभाग के अधिकारी
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मेंहदावल क्षेत्र की पांच दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान कचरी, बेसन और तेल समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेंहदावल के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान पांच दुकानों से सात नमूने संग्रहित किए गए। जिनमें कचरी का एक, तेल का एक, बेसन के तीन, कराची हलवा का और एक नमूना नमकीन का संगृहीत किया गया। सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल मौजूद रहा।