{"_id":"697cf1e0988f6779210b211d","slug":"the-support-wall-of-the-interlocking-road-under-construction-collapsed-anger-among-the-villagers-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145217-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंटरलॉकिंग सड़क की निर्माणाधीन सपोर्ट दीवार ढही, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंटरलॉकिंग सड़क की निर्माणाधीन सपोर्ट दीवार ढही, ग्रामीणों में आक्रोश
Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
हैसर बाजार के ग्राम बेलमा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए बनाई गई ढही दीवार
- फोटो : रोटरी रसोई के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के पदाधिकारी। संवाद
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के ग्राम बेलमा में विकास कार्यों में अनियमितता उस समय उजागर हुआ जब इंटरलॉकिंग रास्ते के निर्माण में सपोर्ट में बनाई गई दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार में निर्माण में खराब सामग्री प्रयोग करने की पोल खुल गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वालों ने ग्राम पंचायत की ओर से किए जा रहे निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत कर जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेलमा में बंधे से समय माता स्थान तक लगभग सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लगभग पांच फुट दीवार पिलर के साथ खड़ी की गई। उसके बाद जब मिट्टी पटाई हुई तो पिलर सहित दीवार भरभराकर गिर गई। ग्रामीण विजयी राय, आयुष राय, गोलू राय, राम बुझ, श्यामबोध, कृपाशंकर राय आदि ने बताया कि रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़ कर रास्ते को ऊंचा करने के लिए पांच फुट दीवार पिलर के सहारे खड़ा किया गया। कुछ दिन बाद जब मिट्टी पाटने का कार्य शुरू हुआ तो दीवार पिलर के साथ ढह गई। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार व पिलर निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ हैंसर को बताया कि विकास कार्यो में बरती गई अनियमितता की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
बीडीओ हैंसर केके दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।