फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The speed of Ghaghra stopped, but the problems of the flood victims continue

घाघरा की रफ्तार थमी, पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं बरकरार

Fri, 14 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The speed of Ghaghra stopped, but the problems of the flood victims continue
धनघटा तहसील क्षेत्र के घाघरा की बाढ़ से जलमग्न हुई फसल। - फोटो : KHALILABAD
घाघरा की रफ्तार थमी, पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं बरकरार
विज्ञापन

- 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर कम हुआ पानी
धनघटा। शुक्रवार को घाघरा नदी का पानी घटना तो शुरू हुआ, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घर में पानी घुसने के कारण छत पर रहना, अंधेरे में खाना, पानी में चलना लोगों की मजबूरी बनी हुई है। शुक्रवार को पूरे दिन धनघटा-बिड़हर घाट मार्ग पर नेतवापुर गांव के पास बनी पुलिया पर पानी का दबाव बना रहा तो संपर्क मार्गों को पार करके बाढ़ के पानी ने लोगों के आवागमन में बाधा पैदा कर दिया है।

बृहस्पतिवार को घाघरा नदी का पानी बढ़ते हुए क्रम में खतरे के निशान 79.850 मीटर को पार करके शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 79.950 मीटर पर पहुंच गया था। नदी के पानी में हुई वृद्धि के कारण जिन स्थानों पर बाढ़ का पानी कभी नहीं गया था, वह स्थान भी जलमग्न हो गए। दियारा क्षेत्र में बोई गई धान की हजारों एकड़ फसल जो पक कर तैयार थी, बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई। नदी का पानी धनघटा- बिडहर घाट मार्ग पर नेतवापुर गांव के पास बनी पुलिया को क्षतिग्रस्त करने लगी है। पुलिया को बचाने के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारी करीब छह घंटे हलकान रहे। शुक्रवार की सुबह इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आना-जाना रोक दिया गया। बाढ़ के पानी से एमबीडी बांध के दक्षिण बसे गांव में तबाही मचने लगी। एमबीडी बांध की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग के साथ पुलिसकर्मी भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर घटकर 79 .900 मीटर पर पहुंच गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद ने बताया कि 12 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। उम्मीद है कि नदी अब तेजी के साथ घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed