{"_id":"6a63a99152fd0637dc0b85a5","slug":"the-sp-boosted-morale-by-running-alongside-the-personnel-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154349-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसपी ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसपी ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पुलिस जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और फिटनेस, अनुशासन व बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया।
एसपी ने परेड की सलामी लेने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, ड्रिल, अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की पहचान है तथा इन्हीं गुणों से जनता का भरोसा मजबूत होता है। पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर का निरीक्षण किया। मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अभिलेखों का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।