फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The sky remained overcast since morning, and the dampness and cold made things miserable.

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाई रही बदली, गलन और ठंड ने किया बेहाल

Thu, 25 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The sky remained overcast since morning, and the dampness and cold made things miserable.
सुबह कोहरा नहीं रहा लेकिन आसमान में बादल छाए रहे-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार को कोहर कम रहा, लेकिन सुबह से ही बदली छाई रही। गलन के चलते लोग बेहाल रहे। जो लोग सुबह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकले वह लोग ठंड से परेशान रहे और जहां पर भी अलाव जलता दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। मौसम विज्ञानी ने इस सप्ताह कोहरे में आएगी कमी आने की संभावना जताई है। हालांकि, ठंड और गलन से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहने और ठंड व गलन से लोग देर से जगे। कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी रही। छोटे बच्चे घरों में ही कैद रहे। वैसे तो कोहरा कम होने से रेल व बस सेवा करीब-करीब सामान्य रहा, इसके बाद भी यशवंतपुर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट देर से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस भी 15 मिनट देर से आई। दोपहर बाद हल्की धूप खिली तो शहर में चहल- पहल थोड़ी बढ़ गई, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड का असर बढ़ गया, जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। मेंहदावल बाईपास पर अलाव के पास लोगों की भीड़ लगी रही। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस सप्ताह कोहरा कम रहेगा, लेकिन ठंड और गलन से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

0
शहर के जगह- जगह अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। इसके साथ ही रैन बसेरे सक्रिय है। यहां पर ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ी तो और स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed