फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Selectra machine was fixed after a month.

Sant Kabir Nagar News: सेलेक्ट्रा मशीन एक माह बाद हुई ठीक

Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Selectra machine was fixed after a month.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में करीब 32 लाख रुपये की लागत से लगी सेलेक्ट्रा जांच मशीन शनिवार को एक महीने बाद आखिरकार ठीक हो गई। मशीन के चालू होने से लीवर, किडनी समेत अन्य ब्लड संबंधी जांच कराने पहुंच रहे मरीजों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अस्पताल की सीबीसी मशीन अभी भी खराब होने से मरीजों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
सीएचसी नाथनगर में सेलेक्ट्रा मशीन तकनीकी खराबी के कारण करीब एक माह से बंद पड़ी थी। इससे रोजाना 50 से अधिक मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी या दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। मरीजों ने डीएम से भी मशीन खराब होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़ा पहले जिलाधिकारी ने सीएचसी नाथनगर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों ने सेलेक्ट्रा मशीन खराब होने की समस्या उनके सामने रखी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मशीन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को इंजीनियर की देखरेख में मशीन को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीसी मशीन खराब, जरूरी जांचें प्रभावित : सेलेक्ट्रा मशीन ठीक होने के बाद भी अस्पताल में जांच व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। सेलेक्ट्रा मशीन के साथ लगी सीबीसी मशीन जल जाने के कारण अभी भी खून की कई जरूरी जांच नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed