फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The salary of the chief servant of cutting instructions

मुख्य सेविका का वेतन काटने का निर्देश

Thu, 18 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
डीपीओ ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित पांच वर्ष तक दो लाख सैतीस हजार बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाना है। बच्चों के माता- पिता में से किसी एक का आधार कार्ड पहचान के लिए होना बेहद जरूरी है,अन्यथा की स्थिति में बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन

 अभी तक सिर्फ 5000 बच्चों का ही आधार कार्ड बन पाया है। आगे बताया कि चंगेरा- मंगेरा केंद्र पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था। उनके जरिए जांच की गई तो केंद्र पर सिर्फ 15 बच्चे ही उपस्थित पाए गए है,जबकि वहां करीब 100 बच्चे नामांकित है।
विज्ञापन

 इसकी सूचना मुख्य सेविका रागिनी गौड को पूर्व में दी गई थी वह केंद्र को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अवगत करा देंगी, इससे बच्चों की उपस्थित सुनिचित हो जाए और आधार कार्ड बनाने में सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्य सेविका ने सूचना नहीं दिया ,जिसकी वजह से कम बच्चे केंद्र पर उपस्थित हुए और सभी का आधार कार्ड नहीं बन पाया।
  इसके अलावा टूर प्रोग्राम के मुताबिक मुख्य सेविका को सौरहा- सिघोरवा केंद्र पर होना चाहिए था, लेकिन उनकी जांच में उस केंद्र पर वह नहीं मिली।
  जिसके कारण मुख्य सेविका का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण देकर जवाब मांगा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed