फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The roads of the neighbourhoods will be improved, marking has started, DPR is being prepared

Sant Kabir Nagar News: माेहल्लों की सड़कें होंगी दुरुस्त निशानदेही शुरू, बन रही डीपीआर

Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The roads of the neighbourhoods will be improved, marking has started, DPR is being prepared
सेंटथामस से नेदुला मार्ग को बनवाने के लिए आगणन करवाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष 
संतकबीरनगर। शहरवासियों को बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत मोहल्लों की सड़कों को दुरूस्त किए जाने की तैयारी चल रही। सड़कों की नाप जोख का कार्य शुरू भी हो गया है। साथ ही डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में लोगों के आवागमन की मुश्किलें दूर होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के छोटी सरौली मार्ग, भेली मंडी मार्ग, पुराना जिला पंचायत रोड, औद्योगिक क्षेत्र, कैलाशनगर रोड आदि सड़कें जर्जर हो गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश हो जाने पर इन मार्गों से होकर आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों पालिका अध्यक्ष ने मोहल्लों में जाकर इन मार्गों का जायजा लिया था। अब इन मार्गों के नाप जोख का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द ही सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराए जाने की उम्मीद है। इससे मोहल्ले के लोगों को टूटी सड़क का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। वहीं जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। कैलाश नगर निवासी परमात्मा प्रसाद चौधरी, मुन्ना पांडेय आदि ने बताया कि मोहल्ले की सड़कें बदहाल है। अब इसके लिए कदम उठाया गया है तो उम्मीद है कि जल्द ही सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। इससे काफी हद तक समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed