{"_id":"677ac12e41d9a4b53a0f2c92","slug":"the-road-will-be-widened-by-10-km-till-rajediha-musahara-the-journey-will-become-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126629-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: DM की पहल- राजेडीहा-मुसहरा तक 10 किमी तक सड़क होगी चौड़ी, सुगम होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: DM की पहल- राजेडीहा-मुसहरा तक 10 किमी तक सड़क होगी चौड़ी, सुगम होगा सफर
Mon, 06 Jan 2025 02:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए भी 69 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में डीएम महेंद्र सिंह तंवर सेफ सिटी के तौर पर नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजेडीहा-मुसहरा मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेंहदावल क्षेत्र के राजेडीहा-मुसहरा मार्ग के चौड़ीकरण की शासन ने मंजूरी दी है। इसके लिए 7.69 करोड़ रुपये का बजट पहली किस्त के रूप में उपलब्ध कराया है, जबकि 15.38 करोड़ रुपये से कार्य कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
इस मार्ग के चौड़ा होने से आवागमन सुगम हो जाएगा और वाहन चालक फर्राटा भर सकेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए भी 69 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बीएमसीटी मार्ग के 46वें किलोमीटर से राजेडीहा बौरब्यास हरैया, मुसहरा मार्ग शुरू होता है और यह करीब 10 किलोमीटर लंबा है। इसके चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
इसे 5.5 मीटर चौड़ा करने की योजना है, वर्तमान में यह पांच मीटर चौड़ा है। सड़क चौड़ीकरण और पांच साल तक अनुरक्षण के लिए 15 करोड़ 38 लाख 71 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। प्रथम किस्त के रूप में सात करोड़ 69 लाख 36 हजार रुपये अवमुक्त हुए हैं। धन अवमुक्त होने के बाद जल्द ही सड़क के निर्माण कराए जाने की उम्मीद है।
इस मार्ग के बनने से जहां लोगों का सफर आसान होगा वहीं इस मार्ग से जुड़े गांवों और प्रमुख चौराहों भी तेजी से विकास होगा। इस मार्ग पर व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी और लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार, चंद्र प्रकाश आदि ने कहा कि वर्तमान में सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से सफर में आसानी होगी।्
सीएम अभ्युदय विद्यालय के लिए भी 65 लाख जारी
शासन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए एक करोड़ नौ लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रथम किस्त के रूप में शासन ने 65 लाख 92 हजार रुपये अवमुक्त किया है। इससे नाथनगर ब्लॉक के धायपोखर में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां पर भवन निर्माण व हास्टल बनाया जाएगा। इसके बनने से इंटरमीडिएट तक के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
शासन ने राजेडीहा- मुसहरा मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किस्त मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम