फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road was dug up and left behind...sometimes troubled with dust and sometimes mud.

Sant Kabir Nagar News: खोदकर छोड़ दी सड़क...कभी धूल तो कभी कीचड़ से परेशान

Sat, 03 Aug 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The road was dug up and left behind...sometimes troubled with dust and sometimes mud.
भेली मंडी से बरदहिया जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा
विज्ञापन

- लोगों में आक्रोश, निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के भेली मंडी से बरदहिया जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया गया। लोगों को उम्मीद थी कि आने जाने में बेहतर सड़क मिलेगी, लेकिन काम फिर अधूरा छोड दिया गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कभी धूल तो बारिश हाेने पर कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसे लेकर लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की मांग की है।
शहर के आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया गया है। इसके चलते सड़क तोड़ दी गई थी। इसके बाद पालिका प्रशासन ने आजाद चौक से भेली मंडी तक की सड़क का निर्माण कराया, लेकिन इसके आगे भी सड़क अधूरी छोड़ दी। जब लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा तो सड़क पर गिट्टी डालकर दबाया गया, लेकिन अभी भी सड़क पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण कभी लोगों को धूल तो बारिश होने पर कीचड़ से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी जय करन, राजेंद्र आदि ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेली मंडी से बरदहिया जाने वाली सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। बीच में बारिश होने के कारण निर्माण कार्य में दिक्कत आई है। जल्द ही सड़क को पूरा करा लिया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed