फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road started to crumble within a week; angry villagers staged a protest.

Sant Kabir Nagar News: सप्ताह भीतर उखड़ने लगी सड़क, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The road started to crumble within a week; angry villagers staged a protest.
सुकरौली सड़क एक सप्ताह भीतर ही टूटने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। पीठिया व सुकरौली भिटवा को जोड़ने वाले मार्ग का हाल में ही निर्माण कराया गया था लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। खराब सामग्री और लापरवाही के चलते नई सड़क कुछ ही दिन में खराब होने लगी है। इससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। आए दिन बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात में स्थिति और भी बदतर होने की आशंका है। ग्रामीण श्रीराम वर्मा, राजेंद्र आजाद, शिव कुमार, हीरा लाल चौधरी, लक्ष्मण गौड़, श्रीपत गौड़, सुभाष, संजू मौर्य, शिव नारायण मिश्रा, राजेश मौर्य, सतीश कुमार चौधरी आदि ने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed