फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road is not yet fully built, the water corporation has dug it up

Sant Kabir Nagar News: सड़क अभी पूरी बनी नहीं, जल निगम ने खोद दी

Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The road is not yet fully built, the water corporation has dug it up
ढलाई के लिए तैयार मार्ग में जल निगम में खोद दिया गड्ढा । 
संतकबीरनगर। शहर में नेदुला बाईपास से बंजरिया मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया था। नगर पालिका परिषद ने यहां पर नाली बनवाकर सड़क निर्माण के लिए गिट्टियां बिछवा दीं।
विज्ञापन

वहीं बीच में जल निगम ने पेयजल के लिए पाइप बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया है। इससे मिट्टी निर्माणाधीन सड़क पर आ गई है। इससे जहां सड़क निर्माण में बाधा खड़ी हो गई है वहीं लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के नेदुला चौराहे से बंजरिया मार्ग बदहाल हो गया था। सड़क टूट जाने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी थीं। इसके साथ ही नेदुला बाईपास के निकट टूटी सड़क पर जलभराव हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने इस मार्ग के एक तरफ नाला का निर्माण कराया है। इसके साथ ही वर्तमान में इस मार्ग को सीसी रोड बनाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह से सड़क निर्माण के लिए गिट्टियां डालकर उसे लोडर से दबा दिया गया है।
कार्य अभी चल रहा है, इस बीच जल निगम ने पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया। जिसके लिए सड़क को फिर से तोड़ दिया गया है। इससे खोदी गई मिट्टी सड़क पर पसर गई है और कार्य रूक गया है।

साथ ही हल्की बारिश हाेते ही इस मार्ग से होकर आना-जाना मुश्किल हो गया है। मार्ग पर मिट्टी पड़ जाने से सड़क पर डाली गई गिट्टी मिट्टी से सन गई है। राहगीर सूरज कुमार, आशुतोष कुमार आदि ने कहा कि सीसी रोड बनाए जाने से सहूलियत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब दुश्वारियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed