फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road has become a parking lot for the hospital and hotel owners...people are facing traffic jams

Sant Kabir Nagar News: सड़क बन गई अस्पताल और होटल वालों की पार्किंग...जाम झेल रहे लोग

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The road has become a parking lot for the hospital and hotel owners...people are facing traffic jams
बैंक चौराहा पर एक मार्ट के बाहर सड़क पर खड़े वाहन-संवाद
संतकबीरनगर। शहर का अंधाधुंध विकास हो गया। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें, अस्पताल, होटल, शॉपिंग मॉल बन गए। लेकिन 70 फीसदी प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिन्होंने पार्किंग की सुविधा नहीं की है। इसके चलते यहां आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इसके कारण अक्सर जाम लग जाता है। लोग परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। हालांकि शहर में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए जगह चिह्नित है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 20 शाॅपिंग माॅल, 30 से अधिक बैंक शाखाएं, 35 से 40 होटल और कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। शहर के बैंक चौराहा स्थित शापिंग माल के सामने शाम होते ही सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो जा रहे हैं। यहां पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही यहां पर बैंक के सामने भी वाहन सड़क पर ही खड़े दिखे। यहां से गुजरने वाले इससे खासे परेशान हैं। कारण यह है कि अक्सर जाम लग रहा है। इस क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार, संजय भारती आदि ने बताया कि यह स्थिति प्रतिदिन बनी रहती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

इधर, आजाद चौक के पास होटल और शॉपिंग मॉल है। सड़क की पटरियों पर दुकानें लग रही हैं। लोग खरीदारी के लिए सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। यह व्यस्त मार्ग है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस क्षेत्र के निवासी शिव कुमार, रामजीत आदि ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़ा होने से काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेंहदावल बाईपास पर होटल, नर्सिंग होम है। यहां मेंहदावल रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है, लेकिन यहां पर सड़क पर ही वाहन खड़ा किए जा रहे हैं। इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि यातायात पुलिस सक्रिय है और वाहनों को हटाती है, फिर भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed