फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The problem of water retention in the uterus is common

Sant Kabir Nagar News: बच्चेदानी में पानी भरने की समस्या आम

Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The problem of water retention in the uterus is common
जिला चिकि​त्सालय के एमसीएच विंग में मरीजों का इलाज करती हुई डॉ श​शि सिंह । संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि सिंह बताती हैं कि वर्तमान समय में किशोरियों के बच्चेदानी में पानी भरने की समस्या इस समय आम हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इस प्रकार के दो से चार मरीज आ रहे हैं। उनको परामर्श देकर उचित इलाज भी कर रहे हैं। इसको नजरंदाज करने पर बांझपन भी हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. शशि सिंह बताती है कि महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस भी एक समस्या है। यह एक मेडिकल कंडीशन है। इसे आम भाषा में बच्चेदानी में पानी भर जाना कहा जाता है। यह स्थिति बेहद गंभीर होती है। इसकी वजह से आमतौर पर महिला के प्रजनन मार्ग में रुकावट आ जाती है। आमतौर पर यह समस्या जन्मजात असमान्ताओं के कारण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रजनन पथ में विकास संबंधी समस्याओं के कारण भी हाइड्रोमेट्रोकोल्पोस की समस्या हो सकती है। यह नवजात बच्चियों में भी देखने को मिलती है। इसके लक्षण आने पर पहले महिला का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। इसके बाद डायग्नोसिस के आधार पर उचित दवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed