फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The princes demonstrated for the transfer of BDO

बीडीओ के स्थानांतरण के लिए प्रधानों ने प्रदर्शन किया़

Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The princes demonstrated for the transfer of BDO
मागों के समर्थन में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रधान संघ के सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
बीडीओ के स्थानांतरण के लिए प्रधानों ने प्रदर्शन किया़
विज्ञापन

- नाथनगर में सामग्री मद में हुए भुगतान की जांच की मांग
- बीडीओ की कार्यप्रणाली से नाराज प्रधान डीएम से मिले
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के बीडीओ के स्थानांतरण व सामग्री मद में हुए भुगतान की जांच को लेकर प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

प्रधान कृष्ण बहादुर पाल, राधेश्याम निषाद, अरुण तिवारी, संजू और संतोष कुमार आदि ने कहा कि नाथनगर ब्लॉक में मनरेगा मद से सामग्री का भुगतान विगत एक वर्षों से आज तक नहीं हो पाया है। खंड विकास अधिकारी की निष्क्रियता के कारण अभी तक एक रुपये भी भुगतान न होना प्रधानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। व्यक्ति विशेष का भुगतान ही बीडीओ के जरिए किया जाता है। जिससे सभी प्रधान परेशान हैं। सरकार की मंशा विकास की गति को बढ़ाना है, जबकि बीडीओ विकास की गति को शून्य कर रहे हैं। पूरे ब्लॉक में बीडीओ की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार असंतोषजनक है। प्रधानों ने कहा कि सामग्री मद के भुगतान में डोंगल की प्रक्रिया ब्लॉक परिसर से लेकर विकास भवन तक की प्रक्रिया है, जबकि इस ब्लॉक में डोंगल का भुगतान किसी विशेष जगह या विशेष व्यक्ति द्वारा लगवाया गया है। इसलिए सामग्री मद के भुगतान में हुई अनियमितता की जांच करते हुए बीडीओ को नाथनगर ब्लॉक से स्थानांतरित किया जाए। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रधान व बीडीसी लगातार विरोध प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रीना देवी, रमेश पासवान, प्रदीप कुमार, आशा देवी, संजीत सिंह, इंद्रावती, मीरा, शुभलक्ष्मी, मुलायम सिंह, सरोज, श्री प्रकाश यादव, श्रीराम, दुर्योधन यादव, अजय सिंह, राधिका देवी, श्यामदेव, फिरोज खां, रामपाल, रामआशीष आदि प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed