फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The police reached every village and informed women about their rights and helplines.

Sant Kabir Nagar News: गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को अधिकार और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The police reached every village and informed women about their rights and helplines.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद किया। ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने मगहर, कबीर स्थली, तितौवा चौकी और संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया। महिला थाना पुलिस ने गौसपुर में महिलाओं को जानकारी दी। धनघटा पुलिस ने बालमपुर और मैलिया, महुली पुलिस ने छितही, मेंहदावल पुलिस ने तुलसीपुर, बखिरा पुलिस ने रमवापुर और कुसुरू कला तथा बेलहरकला पुलिस ने निघुरी में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसिंहवा पुलिस ने मेंहदूपार, गौरिराई और दुबौली में महिलाओं और छात्राओं को पंफलेट बांटकर जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी भी दी गई।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल में सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed