फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The plan to build a pathway from Nehru Chowk to Kabir Chowk is in cold storage

Sant Kabir Nagar News: ठंडे बस्ते में नेहरू चौक से कबीर चौक तक पाथवे बनाने की योजना

Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The plan to build a pathway from Nehru Chowk to Kabir Chowk is in cold storage
इसी मार्ग पर बनना था पाथवे
संतकबीरनगर। शहर को आकर्षक लुक देने और जाम की समस्या दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने नेहरू चौक से लगाय कबीर चौक तक पाथवे बनाने की योजना बनाई थी। करीब आठ माह पहले बनी इस योजना पर अब तक कार्य शुरू न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि यह योजना अमल में आती तो न सिर्फ पटरी दुकानदारों को फायदा मिलता, बल्कि पैदल यात्रियों को भी राहत मिलती।
विज्ञापन

शहर में सेफ सिटी योजना के तहत मेंहदावल बाईपास का सुंदरीकरण कराया गया है। इसके साथ ही मुखलिसपुर तिराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से बरदहिया बाजार चौराहे पर स्थित संत कबीर की प्रतिमा तक दोनों तरफ पाथवे बनाने की योजना तैयार की गई थी। मंशा थी कि सड़क की दोनों पटरियों पर पाथवे बनाकर पीछे पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित कर दिया जाए। इससे पैदल आने-जाने में लोगों को सहूलियत मिलती और शहर की खूबसूरती भी निखरती।
विज्ञापन

वैसे भी सड़क के चौड़ीकरण के बाद यहां पर पटरियां काफी नीचे हो गई हैं, इस मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी भी है। सड़क तक दुकानें लगने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। पाथवे बनने से पटरियां ऊंची हो जातीं और पटरी दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन योजना का अमलीजामा न पहनाने के कारण लोगों को अब भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

झूमर लाइटें लगने से बढ़ जाती पाथवे की रौनक
नेहरू चौक से संतकबीर प्रतिमा तक पाथवे के साथ ही झूमर लाइटें लगाई जानी थी। इससे इस मार्ग पर रौनक बढ़ने की उम्मीद थी। क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार, श्रवण कुमार आदि ने कहा कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यदि पाथवे बन जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही झूमर लाइटें लगने और अन्य कार्य होने से इस क्षेत्र की रौनक बढ़ जाती। पालिका प्रशासन को इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की जरूरत है।

कोट
शहर को आकर्षक लुक देने के लिए नेहरू चौक से संतकबीर प्रतिमा तक पाथवे बनाने की योजना है। इस पर जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इससे इस मार्ग पर जाम की समस्या दूर हो सकती है। पूरा प्रयास है कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाए।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed