फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The person in whose name the complaint was made is not aware of it

Sant Kabir Nagar News: जिस व्यक्ति के नाम से की गई शिकायत, उसे नहीं इसकी जानकारी

Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The person in whose name the complaint was made is not aware of it
संतकबीरनगर। पुरैना गांव में जिस शिकायत पर जांच करने के लिए गए लेखपाल पर हमला किया गया था उस शिकायतकर्ता को ही इस बात की जानकारी नहीं है। दूसरे मोबाइल नंबर से आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी और शिकायतकर्ता में नाम उनका डाल दिया गया था। पीड़ित लेखपाल आशुतोष कुमार सिंह बताते हैं कि पुरैना गांव के संतोष कुमार पांडेय के नाम से आईजीआरएस पर एक शिकायत की गई थी। शिकायत में यह कहा गया था कि गांव की बंजर, खलिहान, नवीन परती, नाली और रास्ते पर कब्जा है। जब वह गांव में गए और शिकायतकर्ता को खोजने लगे, जब मोबाइल से बात हुई तो संतोष पांडेय ने बताया कि वह गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने कोई शिकायत ही नहीं दी है।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत का मौके पर निस्तारण करना था। इसलिए वह जहां-जहां कब्जा था, वहां पर जांच के लिए गए। जांच के दौरान वह मौके पर जाकर अक्षांश और देशांतर लेते हुए फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान चार युवक आए और उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

इसका जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। आशुतोष बताते हैं कि यह हमला पूरी तरह से नियोजित था। अगर पुलिस नहीं आती तो उनका बचना ही मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed