फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   the patint is serious will decide with triage.

मरीज की हालत गंभीर है ‘ट्रायज’ में होगा तय

Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
the patint is serious will decide with triage.
मरीज की हालत गंभीर है ‘ट्रायज’ में होगा तय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और सीएचसी में गर्भवतियों के इलाज की प्राथमिकता तय करने के लिए अब ट्रायज एरिया (गंभीर रोगियों को पहले चिकित्सा देने की विधि) बनाया जाएगा। यहां जांच के बाद ही यह होगा कि मरीज की हालत गंभीर है या नहीं। जिस मरीज की हालत गंभीर होगी उसका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भले ही उसका पर्ची पर अंतिम नंबर लिखा हो। स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए तीमारदारों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही चिकित्सकों के साथ कहासुनी की नौबत से बचा जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) के डिस्ट्रिक टेक्निकल स्पेशलिस्ट डॉ जगदीश ने बताया कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के बाद नंबर लगाया जाता था। चिकित्सक उसी के आधार पर मरीजों की जांच करते थे। इसके चलते कभी-कभी गंभीर मरीजों का नंबर आते-आते उसकी हालत और खराब हो जाती थी। हालात ऐसे बन जाते थे कि तीमारदारों से चिकित्सकों की कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत हो जाती है। अब ऐसे हालातों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके तहत अस्पतालों में ट्रायज एरिया (गंभीर रोगियों को पहले चिकित्सा देने की विधि) बनाया जाएगा। यहां ऐसे मरीजों की प्राथमिक जांच की जाएगी। गंभीर हालत की पुष्टि होने पर उसका सबसे पहले इलाज किया जाएगा। डॉक्टर जगदीश ने बताया कि ट्रायज कार्नर के महत्व को समझते हुए जिला अस्पताल में यह एरिया बना दिया गया है। जबकि सीएचसी सेमरियावां में इसकी कवायद चल रही है। अन्य ब्लॉकस्तरीय पीएचसी और सीएचसी पर ट्रायज एरिया बनाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

000000000000
00000000000
इस एरिया में होगी यह व्यवस्था
ट्रायज एरिया (गंभीर रोगियों को पहले चिकित्सा देने की विधि) अस्पताल के महिला विंग में स्थापित होगा। इस कार्नर में एक जांच टेबल, बैठने के लिए एक टेबल, महिलाओं के जांच की किट, ब्लड प्रेशर मशीन होगी। यह पूरी तरह से केबिन की तरह से होगा। ताकि गर्भवतियों की प्राथमिक जांच त्वरित रुप से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
जिला अस्पताल में बना एरिया
सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि जिला अस्प्ताल में ट्रायज एरिया विकसित कर दिया गया है। शेष ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह व्यवस्था की जा रही है। ताकि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं में सीरियस महिलाओं का इलाज पहले हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed