{"_id":"681653122ef502968b0230e2","slug":"the-pace-of-supplying-water-to-every-house-is-slow-taps-were-installed-but-the-responsible-people-forgot-to-build-the-platform-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132086-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर घर पानी पहुंचाने की रफ्तार सुस्त...टोटियां लगाईं, चबूतरा बनाना भूल गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर घर पानी पहुंचाने की रफ्तार सुस्त...टोटियां लगाईं, चबूतरा बनाना भूल गए जिम्मेदार
Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
टोटी लगाई गई, लेकिन नहीं बनाया गया चबूतरा।
संतकबीरनगर। हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना चलाई जा रही है। प्रथम चरण में जिले के 171 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू किया गया, लेकिन इसकी रफ्तार काफी सुस्त है।
तकरीबन 90 ग्राम पंचायतों में ही काम पूरा हो सका है। जबकि अन्य जगह अभी कार्य चल रहा है, जबकि इन परियोजनाओं को मार्च में ही पूरा करा लिया जाना था। ऐसे में लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
पेयजल योजना की स्थिति यह है कि सभी ग्राम पंचायतों में ओवर हेड टैंक बनाए जाने हैं। इसके साथ ही हर घर तक पाइप बिछाने के साथ ही टोटियां लगाई जानी है। वर्तमान में जहां पर टोटियां लगाई गई हैं वहां पर टोटियों को व्यवस्थित नहीं किया गया है। चबूतरा तो कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
ट्यूबवेल बनाए गए हैं, जहां पर ओवरहेड टैंक पूरा नहीं हुआ है वहां सीधे पानी की सप्लाई दी जा रही है, जिससे पाइप लीकेज की समस्या आ रही है। पाइप बिछाने के लिए सड़कों को भी तोड़ दिया गया है, जिसकी मरम्मत भी नहीं कराई गई है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।