फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The old man who went to settle the dispute died due to being pushed

Sant Kabir Nagar News: झगड़ा छुड़ाने गए वृद्ध की धक्का लगने से मौत

Sat, 22 Jul 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The old man who went to settle the dispute died due to being pushed
कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा गांव में परिवारिक विवाद में बुर्जग की मौत के बाद जांच करते एएसपी।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा में जमीन के हिस्से को लेकर बेटे और नाती-नतोहू के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए बुजुर्ग की धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि नाती-नतोहू ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हाे गई। पुलिस ने आरोपी नाती और नतोहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

चंगेरा-मंगेरा निवासी अनिल कुमार चौधरी पुत्र जग्गीराम चौधरी ने बताया कि वह चार भाई हैं। भाइयों में विजय कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार और रामवचन हैं। आरोप है कि भाई विजय कुमार का बेटा संतोष और उसकी पत्नी सोनी मिलकर उसके पिता से जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। जिसको लेकर करीब 10-15 दिन से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दिन में घर पर भाई रामवचन को भतीजे संतोष पुत्र विजय कुमार एवं सोनी पत्नी संतोष कुमार हिस्सेदारी के विवाद को लेकर गाली गलौज दे रहे थे। विरोध करने पर भाई रामवचन दोनों पति-पत्नी मिलकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

घटना को देखकर उसके 75 साल के पिता जग्गीराम बीच-वचाव करने पहुंच गए। उसी दौरान धक्का लगने से वृद्ध पिता गिर गए और घायल हो गए। घायल वृद्ध पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देखते ही डाॅक्टरों ने वृद्ध पिता को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पिटाई से भाई राम वचन को भी चोटे आई हैं। भतीजे संतोष और बहू सोनी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, कोतवाल सर्वेश राय और चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित चाचा ने आरोपी भतीजे संतोष और बहू सोनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मारपीट,जानमाल की धमकी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
बेटे और नाती-नतोहू के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने गए वृद्ध जग्गीराम की धक्का लगने से गिर कर मौत हो गई। ऐसा आरोप जग्गीराम के बेटे अनिल कुमार चौधरी ने मढ़ते हुए आरोपी भतीजे और उसकी पत्नी पर केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
-संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed