फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The noise of propaganda will end at 5 pm today

Sant Kabir Nagar News: आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार का शोर

Tue, 09 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The noise of propaganda will end at 5 pm today
संतकबीरनगर। जिले के आठ नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद के लिए 11 मई को होने वाले मतदान के लिए चल रहा चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम जाएगा। शाम पांच बजे के बाद न तो नुक्कड़ सभा हो सकेगी और न ही प्रत्याशी या समर्थक हुजूम में जनसंपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। नगर पालिका खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए 13 व सदस्य के लिए कुल 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के लिए 18 और सदस्य के 141, नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद के 10 व सदस्य के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 153, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 87 प्रत्याशी हैं। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के लिए 12 और सदस्य के लिए 94, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 92, नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के लिए 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

इस तरह नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 92 व सदस्य के लिए 867 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने नाम वापसी के बाद से लगातार लोगों से संपर्क किया और चुनावी जनसभा भी की। जिले में भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सपा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा की। मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद लाउडस्पीकर से कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा। इसके अलावा रैली और सभाएं भी नहीं हो सकेंगी। शाम पांच बजने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो जाएगा। पांच बजे के बाद अगर किसी भी प्रत्याशी का प्रचार होते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा भी प्रशासन ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर पर्ची पहुंचाने में जुटे प्रत्याशी

चुनाव प्रचार तो आज शाम को पांच बजे बंद होगा, लेकिन प्रत्याशियों और समर्थकों ने मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची पहुंचाने का कार्य सोमवार से ही शुरू कर दिया। मतदान केंद्रों के लिए अभिकर्ता बनाए जाने का कार्य भी अधिकांश प्रत्याशियों ने पूरा कर लिया है। इसके साथ ही रिश्तेदारों और प्रभाव वाले लोगों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी दिन-रात एक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed