फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The message of health through yoga will resonate throughout the week.

Sant Kabir Nagar News: हफ्ते भर गूंजेगा योग से निरोग का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The message of health through yoga will resonate throughout the week.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित होगा। डीएम ने कहा कि योग अपनी जीवन शैली में निरंतर अपनाएं।
जनपद मुख्यालय सहित विकास खंडों एवं नगर पालिका और नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा हुई।
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाए जाना है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए 14 जून से सभी विभागों को योग के लिए पंजीकरण करना है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद एक लिंक आएगा, जिसे खोलकर देखना होगा। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में करें योग-रहें निरोग का भाव समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए, जिससे लोग योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2026 को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed