{"_id":"68b1ee28ba333c61d60ece42","slug":"the-life-of-major-dhyanchand-inspires-us-to-work-hard-and-discipline-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137648-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें कठिन परिश्रम एवं अनुशासन की प्रेरणा देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें कठिन परिश्रम एवं अनुशासन की प्रेरणा देता है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में भारतीय खेलों में मेजर ध्यानचंद का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था वे भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर तत्कालीन विश्व के सबसे ताकतवर व्यक्ति एडोल्फ हिटलर तक को अपनी कला का मुरीद बना दिया था। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें कठिन परिश्रम एवं अनुशासन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रताप विजय कुमार ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। सभी छात्रों को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए।
विज्ञापन
संगोष्ठी का संचालन सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. शशिकांत राव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नेहा सिंह, विद्याभूषण, डॉ. मनोज मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. अमित मिश्रा आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।