फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The land for the bus depot was measured and the construction of the boundary wall began.

Sant Kabir Nagar News: बस डिपो की जमीन की हुई पैमाइश, चहारदीवारी का निर्माण शुरू

Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The land for the bus depot was measured and the construction of the boundary wall began.
मीरगंज में रोडवेज बस स्टेशन के लिए पैमाइश करते कर्मी। संवाद
संतकबीरनगर। लंबे अरसे के इंतजार के बाद आखिरकार बस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले बस डिपो की जमीन की पैमाइश कराई गई, फिर चहारदीवारी निर्माण के लिए नींव की खोदाई का कार्य शुरू कराया गया। इससे बस डिपो और कार्यशाला के निर्माण की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। इसके बाद बस डिपो की स्थापना की मांग लगातार उठती रही। कई जगह जमीन चिह्नित की गई, लेकिन तकनीकी कारणों से जमीन फाइनल नहीं हो सकी। इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मीरगंज में 1.503 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। साथ ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन ने इसकी मंजूरी प्रदान करते हुए 15 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद बस डिपो और कार्यशाला बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई गई। शनिवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार के निर्माण शुरू कराने से पूर्व नए सिरे से जमीन के चिह्नांकन के लिए 11 सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। इसमें तहसीलदार खलीलाबाद, एसएचओ खलीलाबाद, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल के साथ छह अन्य लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने शाम तक जमीन के चिह्नांकन का कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट साैंपी। इसके बाद रविवार को सुबह से ही चिह्नित की गई जमीन की चहारदीवारी बनाने के लिए नींव की खोदाई का कार्य शुरू कराया गया। दिनभर जेसीबी से नींव की खोदाई का कार्य चलता रहा। इससे उम्मीद जग गई है कि जनपदवासियों की जल्द ही बस डिपो की आस पूरी हो जाएगी।
---------------------
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करते हैं लोग
जिला मुख्यालय पर बस डिपो न होने के कारण शहर में मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थायी बस स्टाॅप पर खुले आसमान तले खड़े होकर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां न तो यात्री शेड है और न ही बैठने के लिए व्यवस्था है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर परिवार के साथ बस का इंतजार करना काफी पीड़ादायक होता है। यात्री संजीव कुमार, मनोज कुमार आदि का कहना है कि अस्थायी बस स्टाॅप सेंटर पर काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। बस डिपो बनने के बाद काफी राहत मिलेगी।

00000000000000000000000000
बस डिपो और कार्यशाला के निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरशन को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। नए सिरे से जमीन के चिह्नांकन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इसके साथ ही चहारदीवारी निर्माण के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed