फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The investigation team submitted the report to the DM, waiting for action

Sant Kabir Nagar News: जांच टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार

Thu, 20 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The investigation team submitted the report to the DM, waiting for action
संतकबीरनगर। जिले में निजी अस्पताल की लापरवाही से गलत ऑपरेशन के चलते 11 लोगों के आखों की रोशनी चली गयी थी। मामले की जांच सीएमओ की टीम कर रही थी। टीम ने इस मामले में जांच रिपोर्ट टीम ने डीएम को सौंप दी है। टीम की रिपोर्ट पर डीएम क्या कार्रवाई करते है अब लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अग्रवाल नेत्रालय में 11 लोगों ने आंख का ऑपरेशन कराया था। जिसके बाद आंख में दिक्कत हुई तो लोगों ने फिर उसी अस्पताल में दिखाया। कुल 11 लोगाें की आंख की रोशनी चली गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ितों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। उसके बाद डीएम ने सीएमओ, एसडीएम और सीओ सदर की कमेटी गठित की थी। जिसके बाद कमेटी ने अलग-अलग जांच की। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौप दी है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया का कहना है कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। वहां से जैसा निर्देश मिलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पीड़ित की हो चुकी है मौत :
महुली क्षेत्र के सिकरी निवासी व आंख से पीड़ित राजकिशाेर की छह मार्च की रात मौत हो चुकी है। उनके आंख में दर्द और खून निकल रहा था। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों की तहरीर पर अग्रवाल नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. अभिनव अग्रवाल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed