{"_id":"67a25bc27b1d09a85b076460","slug":"the-investigation-into-suryakants-death-did-not-proceed-due-to-lack-of-viscera-report-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128054-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विसरा रिपोर्ट के अभाव में आगे नहीं बढ़ी सूर्यकांत की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विसरा रिपोर्ट के अभाव में आगे नहीं बढ़ी सूर्यकांत की मौत की जांच
Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र स्थित बरगदवा खुर्द गांव निवासी चर्चित सूर्यकांत मिश्र की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा जांच के लिए भेजा गया था।
पुलिस की तरफ से तीन बार रिमाइंडर के बाद भी सूर्यकांत की विसरा रिपोर्ट नहीं आई। जिसके चलते पुलिस की आगे की जांच ठप पड़ी है। घटना में आरोपी बनाए गए सात लोगों में से अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बरगदवा खुर्द गांव निवासी सूर्यकांत मिश्र तीन दिसंबर की रात को अपने घर से निकला था। उसका शव चार दिसंबर को गांव के सीवान में पाया गया था। इसके बाद पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के वजह से गुत्थी उलझ गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने के वजह से विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा गया। वहीं सूर्यकांत मिश्र के पिता चतुर्भुज मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामनयन, अभिमन्यु, अमित, देवेंद्र, अश्वनी, अभिषेक एवं संतोष के खिलाफ बेटे के हत्या का केस दर्ज कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के वजह से पुलिस कार्रवाई ठप पड़ गई। वहीं परिजनों ने गांव वालों के साथ पुलिस कार्रवाई में ढिलाई को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए थाने का घेराव भी किया।
इसके साथ ही डीएम आफिस पर 30 दिसंबर 2024 को आत्मदाह की चेतावनी भी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों के आक्रोश को शांत कराया। मामले की गंभीरता और तूल पकड़ता देखकर पुलिस अधिकारियों की तरफ से जांच रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला में तीन बार पत्राचार भी किया गया। इसके बाद भी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।