{"_id":"6a14b02a4a7f2fa6d000f392","slug":"the-heat-is-making-life-difficult-with-the-suns-heat-and-humidity-making-life-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151123-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, सूरज की तपिश और उमस बढ़ा रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, सूरज की तपिश और उमस बढ़ा रही मुश्किल
विज्ञापन
- लू के चलने से और बढ़ी परेशानी, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोग परेशान
संतकबीरनगर। नौतपा शुरू होने के साथ ही लोग गर्मी से बेहाल हो गए है। सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगाें की मुश्किलें बढ़ गई है। सुबह से ही तेज धूप और लू चलने से परेशानी और बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
वैसे तो पिछले कई दिनों से मौसम तल्ख बना हुआ है। लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। इस बीच सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकल रहे हैं वह लोग मुंह पर मगछा बांधकर बाहर आ रहे हैं।
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी के चलते दुकानों पर ग्राहक भी कम आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय उल्टी- दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों के इलाज के साथ ही परामर्श दिए जा रहे हैं कि बाहर निकलते समय सिर ढक कर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। धूप से बचें और दोपहर में बाहर न निकलें। तले- भुने और मसालेदार खानपान से बचें। हल्के ओर ढीले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
हीट वेव के लक्षण का पहचाने और सिरदर्द, चक्कर आना, तेज पसीना, कमजोरी महसूस हो तो आराम करें और चिकित्सक को दिखाएं।
मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। शुक्रवार से तापमान में कमी आने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या