{"_id":"67ead81e07d46f0ecd070afb","slug":"the-health-department-has-geared-up-workers-will-knock-door-to-door-from-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130593-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, आज से घर-घर दस्तक देंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, आज से घर-घर दस्तक देंगे कर्मी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। एक से 10 अप्रैल तक संचारी रोग और 11 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ कार्यालय से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ होगा। 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।
जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में बताया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग डब्लूएचओ व यूनिसेफ सहित अन्य स्वास्थ्य संंबंधी संस्थाओं की ओर से किया जाएगा। 11 से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी, आशा, एएनएम घर-घर जाकर एई, जेई, बुखार रोगियों को चिह्नित करने एवं उनको तेज बुखार होने पर एंबुलेंस की ओर से नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर भेजने का कार्य करेंगी।
घर-घर जाकर टीमें दस्तक देंगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पॉट्स, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को भी चेक करेंगी। अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के अवसर पर बच्चों को संचारी रोग एवं हीटवेव-लू से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।