फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The harsh weather, with fog and cold, has disrupted daily life.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे और ठंड का सितम, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 11 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The harsh weather, with fog and cold, has disrupted daily life.
कोहरे के चलते दृश्यता रही कम, सड़काें पर कम निकले लोग-संवाद
संतकबीरनगर। ठंड और कोहरे सितम ढा रहा है। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार थम गई। साथ ही कई ट्रेनें भी लेट से चलीं। इससे लोगों को सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दोपहर तक कोहरे और ठंड का असर बना रह। एक बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी चार से पांच दिन ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम नौ और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कोहरे के चलते हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। छोटे वाहन चालक बड़े वाहनों के पीछे-पीछे चलने को मजबूर हुए, वह भी हेडलाइट जलाकर। छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग किसी काम से बाहर निकले वे ठंड से सिकुड़े नजर आए और अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में दुकानों के शटर 10 बजे तक नहीं खुले। इसके साथ ही ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस जहां आठ घंटे देरी से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची वहीं आम्रपाली अप एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से आई। दिन में करीब एक बजे कोहरा छंटा और धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे खेलने- कूदने में व्यस्त हो गए। बाजारों व कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। शाम होते ही फिर ठंड और कोहरे ने लोगाें को परेशान किया। लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह अलाव के सहारे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed