फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The government is committed to providing better healthcare services.

Sant Kabir Nagar News: सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित

Mon, 15 Jun 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The government is committed to providing better healthcare services.
संतकबीरनगर। समेकित जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही दवा उपलब्ध कराई गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड, पोषण सहित अन्य योजना के लाभ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के प्रति संकल्पित है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पात्र लोगाें को आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, डॉ. इश्तियाक, डॉ. रामशीला, डॉ.सुखदेव, डॉ. लालती देवी, डॉ. रेनू यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सत्यब्रत तिवारी, अखिलेश चौधरी, दिनेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के सीएचसी सेमरियावां में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अनिल पांडेय ने फीता काटकर किया। यह स्वास्थ्य मेला 14,15 एवं 16 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय जनता को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दौरान अनिल पांडेय व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होती है।
स्वास्थ्य मेले में स्तनपान जागरूकता,बाल विकास एवं पुष्टाहार,बेसिक शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना स्टाल, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन काउंटर, महिला ओपीडी काउंटर, ओपीडी एरिया काउंटर, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, पूछताछ काउंटर, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, एएनसी (गर्भवती महिलाओं की जांच) काउंटर, टीकाकरण काउंटर तथा आर एनटीसीपी (टीबी उन्मूलन कार्यक्रम) काउंटर सहित विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं।
इन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। मेले में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं एवं परामर्श दिए गए। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण,स्वच्छता, परिवार नियोजन तथा टीबी उन्मूलन जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. जावेद अख्तर, डाॅ. तौहीद, लाल यादव, राम सागर चौधरी, अशोक चौरसिया, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, जफीर अली करखी, मनोज कुमार अनिल, अफजाल अहमद, डॉ. तौहीद अहमद, मो.कौसर खान, राजेश कुमार पांडेय, नंदनी राय आदि मौजूद रहे।
000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed