फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The glory of Chhath festival was also seen in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी छठ पर्व की रौनक

Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The glory of Chhath festival was also seen in rural areas
बकैनिया पकड़ी घाट अर्घ्य देती ब्रती महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी छठ पर्व की रौनक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। छठ पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रौनक देखने को मिली। पोखरों व घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार छठ पर्व के लिए घाट सजे रहे। व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर के कुबेरनाथ मंदिर, पक्का पोखरा शिवमंदिर, गंगासागर, ब्रह्मचारी पोखरा, सोनबरसा पोखरा, ठाकुरद्धारा मंदिर आदि पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही। मंझरिया तिवारी, गगनईराव, धौरापार, अमिलहवा, अंछिया, बढ़या ठाठर स्थित राप्ती नदी, करमैनी घाट आदि पर छठ पर्व को लेकर व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार व लोगों की सुख-शांति की कामना की। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठीख् तहसीलदार निशा श्रीवास्तव तथा प्रभारी निरीक्षक जर्यवर्धन सिंह ने छठ घाटों का जायजा लिया।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रती महिलाओं ने छठ पर्व पर निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान बाबा सेहुआनाथ, शिवमंदिर बलुवहवा, आमी नदी राजघाट, आमी नदी, देवपुर सहित तमाम घाटों पर जल में उतरकर महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ लोक पर्व पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को व्रत रखा। इसके साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आमी नदी के पवित्र जल में पूजन सामग्री के साथ खड़ी रहकर सूर्य देव का ध्यान किया। साथ ही पुत्रों की दीर्घायु के लिए कामना की। इस मौके पर छठ पूजा समिति के संस्थापक सदस्य शिवानंद चंचल,अध्यक्ष अवधेश सिंह व संरक्षक विजय प्रकाश कांदू सहयोगियों के साथ जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed