फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The foothills of Ghaghra became a haven for raw liquor

Sant Kabir Nagar News: घाघरा की तलहटी बना कच्ची शराब का अड्डा

Sun, 05 Mar 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The foothills of Ghaghra became a haven for raw liquor
धनघटा में कच्ची शराब बनाने के सामान को नष्ट करती पुलिस।संवाद
फोटो
विज्ञापन

अभियान में पांच दिन से डाल रहे छापा, मगर धंधेबाज कोसों दूर
500 लीटर शराब बरामद, 40 भट्टियां, 69 क्विंटल लहन कराया नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी की तलहटी कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के लिए महफूज बन गया है। पांच दिन पहले डीएम-एसपी ने खुद अभियान की शुरुआत की, तभी से लगातार छापे मारे जा रहे हैं। पांच दिनों में 500 लीटर कच्ची शराब मिला। टीम ने 40 भट्ठियां तोड़ीं और 69 क्विंटल लहन नष्ट कराया, लेकिन एक भी धंधेबाज पकड़ में नहीं आया।
धनघटा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। घाघरा नदी का रेता इस धंधे में शामिल लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। घोरांग, तुरकौलिया नायक, मूडाडीहा, बारीडीहा, कोचरी आदि गांवों में भी कच्ची शराब बनाने व बेचे जाने का धंधा चलता चला आ रहा है।
विज्ञापन

घोरांग गांव में कच्ची शराब पर रोक लगाने के लिए तीन वर्ष पहले तत्कालीन डीएम और एसपी ने चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया था। वर्ष 1994 में कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष जेपी कनौजिया के साथ धंधेबाजों की मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घाघरा नदी की रेता में बड़े स्तर पर धधक रही अवैध शराब की भट्ठियों को समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान जिस तरह चला रही है, अगर इसी तरह की अभियान कुछ दिनों तक जारी रहा तो इस धंधे पर अंकुश लगना तय माना जा रहा है।
...
पुलिस की कार्रवाई पर उठने लगा सवाल
भारतीय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव का कहना है कि पुलिस लगातार छापा मार रही है, लेकिन एक भी धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस की कार्रवाई से पहले धंधेबाजों को इसकी जानकारी कहीं न कहीं से मिल जाती है। जब तक धंधेबाज पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक इस पर रोक लगाना संभव नहीं है।


...
कोट
कच्ची शराब पर अंकुश लगाने का अभियान जारी रहेगा। अब तक 40 भट्ठियां तोड़ने के साथ 69 क्विटंल लहन नष्ट किया गया है। 500 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। एक लावारिस ट्रैक्टर और दो बाइक सीज किया गया। एक ट्रैक्टर से 6,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह सच है कि अभी धंधेबाज पकड़े नहीं गए हैं, लेकिन आरोपी पुलिस से छिप सकते हैं, बच नहीं।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed