{"_id":"66d8e1b9898def2ce80d1844","slug":"the-family-is-frightened-due-to-the-fear-of-something-untowardpleading-to-find-the-daughter-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120286-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार...बेटी के खोजने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार...बेटी के खोजने की गुहार
Thu, 05 Sep 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
- छह दिन पहले 24 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला
- बेटी की बरामदगी के दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। 30 अगस्त की सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती के अपहरण में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। रसूखदार अपहरणकर्ता बेटी के साथ कोई अनहोनी न कर दे इस बात की भय से पीड़ित परिवार बेटी के खोजने के लिए दर-दर भटक रहा है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती का अपहरण 30 अगस्त की सुबह पांच बजे वाहन सवार लोगों ने कर लिया। युवती का भाई बहन के अपहरण का आरोप भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर लगाते हुए उनके समेत पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए उसका पीछा की। लेकिन बुढ़नपुर आजमगढ़ जाते-जाते आरोपी की मोबाइल स्विच ऑफ हो गई। मोबाइल बंद होने की वजह से पुलिस को उसका लोकेशन आज तक नहीं मिल सका। जबकि कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवती और अपहरण के आरोपी के बीच लंबे समय से संबंध था। युवती अपने स्वेच्छा से अपहरण के आरोपी के साथ गई हुई है। जल्द ही विवाह करने के बाद दोनों लौट आएंगे। वही बेटी के सलामती को लेकर पीड़ित परिवार परेशान है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास पहुंच कर जहां बेटी की बरामदगी का गुहार लगा चुका है। वहीं अपने स्तर से तलाश कर रहा है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी अभिनव साहनी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसओ ने चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया।