{"_id":"67800cd90906fd0cdb012927","slug":"the-family-had-gone-for-treatment-the-thieves-escaped-with-jewelery-and-cash-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126816-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इलाज कराने गया था परिवार, जेवरात और नकदी लेकर चोर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इलाज कराने गया था परिवार, जेवरात और नकदी लेकर चोर हुए फरार
विज्ञापन
शहर के छोटी सरौली मोहल्ले में चोरों ने लाकर तोड़ कर चोरी की।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के छोटी सरौली में एक बंद घर में भीषण चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से पांच लाख रुपये के जेवरात व ढाई लाख नकद लेकर फरार हो गए। परिवार बेटी का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया हुआ था। वापस आने के बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।
कोतवाली खलीलाबाद के सरौली मेन रोड पर भेष नारायन शर्मा का मकान है। मंगलवार को बेटी की दवा कराने के लिए वह परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा कि मकान का गेट सही सलामत है। गेट खोलकर अंदर गए तो पता चला कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अन्दर के सभी कमरों का ताला टूटा मिला। दो आलमारी, बक्सा और लॉकर भी तोड़ दिए गए थे। चोरों ने घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था और कीमती सामान लेकर चले गए थे।
परिजनों की मानें तो पश्चिमी गेट से चोर घर के अंदर घुसे और पूरे इत्मीनान से पूरे घर को खंगाल लिया। पीड़ित भेष नारायन शर्मा ने बताया कि घर में घुसे चोर सोने का हार, कंगन समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात एवं लगभग ढाई लाख रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 और कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन
कोट
चोरी के घटना की जानकारी मिली है, पुलिस मौके पर गयी थी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत चौहान, सीओ, खलीलाबाद