फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road widening will make the journey to Nepal easier.

Sant Kabir Nagar News: मार्ग चौड़ीकरण से नेपाल की राह होगी आसान

Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Road widening will make the journey to Nepal easier.
खलीलाबाद से नंदौर मार्ग इसी का होगा चौड़ीकरण-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद-नंदाैर मार्ग के चौड़ीकरण से सिद्धार्थनगर होकर नेपाल जाने वालों की राह आसान होने के उम्मीद है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को तीन मीटर और चौड़ा किया जाएगा। अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है, जो बनने के बाद 10 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 38.75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बनने से जहां परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हाेगी वहीं आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
सिद्धार्थनगर के लुंबिनी-दुद्धी हाईवे के बांसी से निकलकर खेसरहा, बनकटा, गोईठहा, सांथा होते हुए बस्ती-मेंहदावल-तमुकहीराज हाईवे पर नंदौर चौराहा से जुड़ता है। इसमें 12 किलोमीटर सड़क संतकबीरनगर में है। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के सौंपी गई है। यह सड़क नंदौर से जुड़ने के साथ ही खलीलाबाद होते हुए धनघटा होकर अंबेडकरनगर के न्योरी से भी जुड़ेगी।
विज्ञापन

इस मार्ग के बनने से बांसी होकर नेपाल जाने वालों का सफर आसान होगा। इससे जहां नेपाल की दूरी 12 से 15 किलोमीटर कम हो जाएगी वहीं सिद्धार्थनगर से अंबेडकरनगर तक की राह भी आसान हो जाएगी। विभागीय सर्वे की बात करें तो 17 हजार वाहनों की आवाजाही प्रतिदिन इस मार्ग से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर चौड़ी होगी सड़क ः परियोजना के मुताबिक खलीलाबाद से नंदौर की दूरी 12 किलोमीटर है। इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 38.75 करोड़ की लागत आएगी। यह मार्ग सिद्धार्थनगर के बांसी से निकलकर खेसरहा, सांथा होते हुए नंदौर चौराहे तक जुड़ता है और आगे नेपाल क्षेत्र तक की यात्रा को आसान बनाएगा। नंदौर चौराहे से इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इस सड़क के बन जाने से सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल आवागमन करने वाले यात्रियों को सुगम रास्ता मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से यातायात का दबाव कम होगा तथा वाहनों की आवाजाही में रुकावट व जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, किसानों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी देवेंद्र पांडेय, जय राम आदि ने बताया कि सड़क बनने से काफी राहत की उम्मीद है।
स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed