{"_id":"68b48b2a632425ad810d23e3","slug":"the-face-of-roads-is-changingthe-streets-will-be-illuminated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137737-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़कों की बदल रही सूरत...रोशन होंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़कों की बदल रही सूरत...रोशन होंगी गलियां
Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
छोटी सरौली में बनाई गयी सीसी रोड । संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर बदल रहा है। वर्तमान में शहर की सात सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं सीमा विस्तारित क्षेत्रों में एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही पेयजल के लिए परियोजना पर काम चल रहा है। इसके पूर्ण होने पर हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। पालिका प्रशासन के इस कदम से शहरवासियों को लाभ मिलेगा। अक्तूबर 2020 को नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार हुआ। इसमें 16 गांवों को शहर में शामिल किया गया। इससे शहर की आबादी बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय होने के चलते लोग जमीन खरीद कर मकान भी बनवा रहे हैं। ऐसे में आबादी लगातार बढ़ रही है।
25 वार्डाें में बटी आबादी को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कदम उठाया है। इसके तहत शहर की सात सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
इसमें छोटी सरौली, औद्योगिक आस्थान, मोहद्दीनपुर, डीघा, मिश्रौलिया और सेंट थामस स्कूल जाने वाले मार्ग के साथ बंजरिया-नेदुला मार्ग शामिल है। यह सड़कें सीसी रोड बन रही हैं। यह सड़कें काफी जर्जर हो गई थीं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं।
अब सड़कों के निर्माण होने से इन क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पथ प्रकाश को दुरूस्त करने के लिए भी कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए 1500 बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, जिस पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे पथ प्रकाश की समस्या का समाधान हो होगा और लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।