फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The extended cold chills

शीतलहर ने बढ़ा दी ठिठुरन

Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
The extended cold chills
महुली में सुबह करीब 10.30 भ्‍ाी धुंध छाई हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी और शीतलहर ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं सुबह और शाम घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी है। शुक्रवार को दोपहर के बाद धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों के कारण सूर्य की लुकाछिपी बनी रही। यह धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी। ठंड के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। कोहरे से गेहूं जैसी फसलों को फायदा है तो आलू को झुलसा रोग की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटा रहा, जो वाहन चले उसके चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। शाम को भी ऐसी ही स्थिति रही। हालांकि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है, जहां बड़ी संख्या में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। साथ ही मेंहदावल बाईपास चौराहे पर रैन बसेरा भी बनाया गया है, ताकि जो लोग रात्रि के समय शहर में आए और उन्हें सिर छिपाने के लिए जगह न हो वह इस रैन बसेरा में रह सके। यहां पर एक कर्मचारी की नियमित ड्यूटी नगर पालिका प्रशासन ने लगाई है। मौसम विज्ञानी डॉ. पद्माकर का कहना है कि अभी 24 घंटे में मौसम का यही क्रम रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता करीब 70 फीसदी रही। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। कृषि के जानकारों का कहना है कि कोहरा तो गेहूं के लिए फायदेमंद है लेकिन आलू की उपज प्रभावित हो सकती है। वहीं बस्ती कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने किसानों को चेताया है कि गेहूं, अरहर आदि फसलों की हल्की सिंचाई कर दें। इंडोसिलियम 45 या फफूंदनाशक का छिड़काव करें जिससे पाला असर नहीं डाल पाएगा। ऐसे मौसम में सर्वाधिक प्रभाव आलू पर पड़ता है। पाला पड़ने से उपज भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed