फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The dress is being kept at the Panchayat building, the buffalo is being tied.

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन पर रखा जा रहा भूषा, बांधी जा रही भैस

Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The dress is being kept at the Panchayat building, the buffalo is being tied.
मेंहदावल के बनकसिया में पंचायत भवन पर अवैध कब्जा हुआ।
मेंहदावल। बनकसिया गांव में चार वर्ष पूर्व बने पंचायत भवन में कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। भवन के परिसर में ट्रैक्टर खड़ा कर रहे हैं। भूसा रख रहे हैं और भैंस भी बांध रहे हैं। बीडीओ जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पंचायतों को मजबूत करने के मकसद से पंचायत भवनों को सुदृढ़ करने का अभियान चला रही है। यही कारण है कि पंचायतों के सुंदरीकरण व रखरखाव के लिए सरकार लाखों खर्च कर रही है। सरकार का मकसद है कि पंचायत भवन में ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनें। बैठकें करें और व महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण मामलों को तत्काल संचालित कराए।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर पंचायत में पंचायत भवन बनाया गया है। क्षेत्र की बनकसिया ऐसी पंचायत है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पंचायत भवन के परिसर में भैस बांधने के साथ ही भूसा भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी पंचायत भवन में किसी प्रकार का कोई अवैध कब्जा नहीं है। यदि बनकसिया गांव के पंचायत भवन पर किसी ने कब्जा किया है तो उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।


- सुरेश कुमार मौर्य, बीडीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed