फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The DM and SP inspected the temple on Saturday.

Sant Kabir Nagar News: शनिवार को डीएम-एसपी ने किया था मंदिर का निरीक्षण

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The DM and SP inspected the temple on Saturday.
लोहरैया। श्रावण मास के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप मीना बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर पहुंचे थे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और जलाभिषेक के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए थे। मंदिर परिसर में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सहायता और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया था लेकिन रविवार को अचानक बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर का शिखर ढह गया।
विज्ञापन

संयोग अच्छा रहा कि रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। यदि यह हादसा श्रावण के पहले सोमवार को हुआ होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि उस दिन मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed