{"_id":"6988cceed4e00bcd2900061e","slug":"the-divider-causing-the-accident-was-broken-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145726-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे की वजह बन रहे डिवाइडर को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे की वजह बन रहे डिवाइडर को तोड़ा
विज्ञापन
शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से उतरने के दौरान बने डिवाइडर को तोड़ा गया-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज से उतरने हुए डिवाइडर से टकराकर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो माह पहले बालू लदा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था।
गनीमत यह थी कि उस समय सर्विस लेन से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण कर डिवाइडर तोड़ने के निर्देश दिए। अब पालिका प्रशासन ने इस डिवाइडर को तोड़ दिया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
मुखलिसपुर रोड के ओवरब्रिज से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। धनघटा की तरफ आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। ओवरब्रिज से सटे नूर मस्जिद के पास बने डिवाइडर के चलते लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। दो माह पूर्व धनघटा की तरफ से बालू लादकर आ रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा पलट गया था।