फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The death of the innocent victims of the current

करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Sun, 24 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

 मासूम के  चाचा राजकुमार और तमाम गांव वालों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में राजेश मौर्य का चार वर्षीय बेटा प्रियांशु अपनी सात वर्षीय बहन मुस्कान के साथ शौच करने गांव के पश्चिम तरफ गया था। रास्ते में एक व्यक्ति का खेत है। इसमें आलू और मटर बोया गया है।
 फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारो तरफ नंगातार दौड़ाकर बैरिकेडिंग किया गया था। जिसमें गांव के ही एक ब्यक्ति के घर से केबल के माध्यम से विद्युत प्रवाहित कराया गया था। रास्ते में मटर देखकर प्रियांशु मटर खाने के लिए जैसे ही खेत में कदम रखा,वैसे ही खेत के चारो तरफ नगें तारो में प्रवाहित हो रही विद्युत से शरीर स्पर्श कर दिया। करंट की चपेट में आकर वह तड़फने लगा। घटना देख कर साथ में मौजूद बहन चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। गांव के काशी वर्मा ने तत्काल जिस घर से विद्युत सप्लाई दी जा रही थी,वहां पहुंच कर सप्लाई बंद कराया। परिजन शव लेकर थाने गए और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। लोग झुलसे मासूम को लेकर सीचएसी नाथनगर गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजकुमार पुत्र रामपत ने इस संबंध में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

 एक्सईन विद्युत सुबोध कुमार ने बताया कि खेत में तार लगा कर बिजली सप्लाई देना नियम के विरुद्घ है। मामले की जांच संबंधित जेई से कराएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed