फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The corporation's claims are baseless, consumers are facing problems due to fault

Sant Kabir Nagar News: निगम के दावे बेमानी, फाल्ट से उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The corporation's claims are baseless, consumers are facing problems due to fault
 गोला बाजार में फाल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मचारी।
संतकबीरनगर। जिले में बिजली का संकट पिछले दो दिनों से बढ़ गया है। कहीं लोकल फाल्ट की समस्या है तो कहीं ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बार-बार कटौती के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक समान है।
विज्ञापन

विद्युत निगम लगातार बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। प्रतिदिन लोकल फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के गोला बाजार, मड़या, विधियानी आदि क्षेत्रों में बार-बार लोकल फाल्ट के कारण घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। हालांकि विद्युतकर्मी मरम्मत कार्य को लेकर सक्रिय हैं। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने भी आपूर्ति को प्रभावित किया है। बिजली की आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सुबह पांच बजे ही बिजली कटने के बाद सीधे आठ बजे आ रही है। बिजली के अभाव में लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। कुछ देर के लिए बिजली आ रही है और फिर कट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भी बार-बार बिजली कटौती हो रही है। बिजली उपभोक्ता निरंजन प्रसाद, निखिल व अन्य ने बताया कि निगम के दावे के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed