फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The construction of the bus depot and workshop will begin after the Magh Mela.

Sant Kabir Nagar News: माघ मेला के बाद शुरू होगा बस डिपो और कार्यशाला का निर्माण

Fri, 16 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The construction of the bus depot and workshop will begin after the Magh Mela.
मीरगंज यहीं पर बनेगा बस अड्डा -संवाद
संतकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण की उम्मीद जग गई है। शासन ने 15 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। माघ मेला के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। बस डिपो बनने से जनपदवासियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में जिले के सृजन के बाद से ही बस डिपो की मांग उठती रही है। कई जगह स्थान चिह्नित किया गया, लेकिन जमीन फाइनल नहीं हो पाई। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मीरगंज में जमीन चिह्नित की और प्रस्ताव शासन को भेजा। साथ ही चिह्नित स्थान पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया। शासन ने इसकी स्वीकृति करीब छह माह पूर्व प्रदान की, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं हो सका। इसके कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब प्रशासन ने बस डिपो व कार्यशाला के लिए 15 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इधर माघ मेला चल रहा है, जिसके कारण परिवहन निगम के अधिकारी इसमें व्यस्त हैं। ऐसे में माघ मेला के बाद बस डिपो व कार्यशाला का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

0
बस डिपो बनने से लोगों को मिलेगी राहत
मीरगंज में बस डिपो व कार्यशाला बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। बस डिपो बनने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि अभी लोगों को मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थाई बस स्टॉप सेंटर पर खुले आसमान तले बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के निवासी प्रेमचंद्र, सुनील कुमार आदि ने बताया कि बस डिपो का निर्माण शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके बनने के बाद काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बस डिपो व कार्यशाला निर्माण के लिए शासन ने बजट उपलब्ध करा दिया है। इधर माघ मेला चल रहा है, जिसके कारण थोड़ी व्यस्तता है। माघ मेला समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे जनपदवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed