फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The clerk filed a case against four including the manager and the principal

लिपिक ने प्रबंधक , प्रधानाचार्य पर दर्ज कराया केस

Thu, 01 Oct 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
The clerk filed a case against four including the manager and the principal
लिपिक ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत चार पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार के प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत समेत चार लोगों के विरुद्व उन्हीं के विद्यालय के लिपिक ने मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दूसरी तरफ एक छात्रा के अभिभावक ने लिपिक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी है।

बगही गांव निवासी चंद्रप्रकाश यादव आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि बुधवार को उनके विद्यालय के प्रबंधक उदयभान यादव, प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उन्होंनइंकार कर दिया। इिस पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के दो शिक्षकों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी तरफ प्रबंधक उदयभान यादव ने लिपिक द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि आगापुर गुलरिहा गांव निवासी कुमारी प्रियंका कक्षा दसवीं की परीक्षा उर्तीण की है। उसके अभिभावक राममिलन टीसी लेने के लिए विद्यालय पर चार दिन से आ रहे थे, जिसे देने में लिपिक हीला हवाली कर रहे थे। राममिलन इसकी शिकायत प्रधानाचार्य और प्रबंधक से की तो लिपिक को बुलाकर टीसी देने को कहा गया। लिपिक टीसी देने की जगह राममिलन को अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने को दौड़ा लिया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में लिपिक की तरफ से प्रबंधक प्रधानाचार्य समेत चार लोगो ंके विरुद्व मारपीट का केस दर्ज किया गया। छात्रा के अभिभावक राममिलन की तरफ से दी गई तहरीर पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed