फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cleaning workers did not move, they are still doing Babugiri.

Sant Kabir Nagar News: नहीं हटे सफाई कर्मी, अभी भी कर रहे बाबूगिरी

Fri, 01 Sep 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The cleaning workers did not move, they are still doing Babugiri.
- सीएम कार्यालय के आदेश का भी नहीं हुआ पालन, मेंहदावल ब्लॉक का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नियम व निर्देशों को ताक पर रखकर सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत में तैनाती की जगह ब्लाॅक कार्यालय में बाबू का काम लिया जा रहा है। मामला उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव ने जांच का आदेश दिया था। उसके बाद भी सफाई कर्मी कार्यालय में बाबू के डेस्क पर जमे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय का आदेश जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही का भेंट चढ़ गया।

मेंहदावल ब्लाॅक में कुल 71 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 170 सफाई कर्मी कागज में तैनात हैं, लेकिन छह सफाई कर्मी गांव में स्वच्छता देखने की जगह ब्लाॅक कार्यालय में बाबू का काम कर रहे हैं। इसे लेकर अन्य सफाई कर्मियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। उसके बाद भी सफाई कर्मी गांव में जाने की जगह ब्लाॅक कार्यालय पर बाबू का काम कर रहे हैं। मामले को अमर उजाला ने 22 जुलाई के अंक में कागज में 170, 163 सफाई कर्मियों से ली जा रही ड्यूटी शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने जांच का आदेश दिया था। अमर उजाला ने 29 जुलाई को सफाई कर्मियों की ड्यूटी में गोलमाल, सीएम कार्यालय ने दिया जांच का आदेश शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश के बाद डीपीआरओ ने ब्लाॅक कार्यालय में बाबू का काम कर रहे सफाई कर्मियों को गांवों में तैनाती करने का फरमान तो जरूर सुनाया, लेकिन वह अभी भी ब्लॉक कार्यालय पर ही जमे हुए हैं। ग्रामीण रामसुभग यादव, गुददुन मल्लू, असर्फी, शंकर, दीनदयाल आदि का कहना है कि गांव में धरातल पर स्वच्छता भगवान भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश के दौरान ही कार्यालय में बाबू का काम कर रहे छह सफाई कर्मियों को हटाने तथा गांव में तैनात करने के लिए सूची बनाकर डीपीआरओ को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इन सफाई कर्मियों की तैनाती का आदेश डीपीआरओ कार्यालय से निर्गत नहीं किया गया। जिस कारण वह अभी ब्लॉक पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पांडेय, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed