{"_id":"65d106ac3ab8b22424040a36","slug":"the-citys-traffic-system-is-being-operated-with-the-help-of-prd-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109946-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीआरडी के सहारे संचालित हो रही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीआरडी के सहारे संचालित हो रही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
- पीआरडी को अहमियत न देकर कहीं से भी वाहन निकाल लेते हैं चालक
- सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद भी सिग्नल लगने पर नहीं शुरू हुई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पीआरडी के सहारे संचालित हो रही है। पीआरडी के कर्मी चौराहों के किनारे खड़े रहते हैं। जबकि वाहन चालक कहीं से गाड़ी निकाल लेते हैं, पीआरडी कर्मी अगर उनको टोकते भी हैं तो वाहन चालक उनकी नहीं सुनते हैं। सड़क सुरक्षा की बैठक के छह माह बाद सिग्नल लगने पर पहल न शुरू होने से यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
शहर में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के साथ ही होमागार्ड व पीआरडी के कर्मियों को तैनात किया जाता है। पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स न होने के वजह से होमगार्ड व पीआरडी के कर्मचारी को तैनात कर उनके भरोसे यातायात व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दे दी जाती है। ऐसे में पीआरडी के कर्मी अक्सर चौराहों के किनारे खड़े रहते हैं। ऐसे में वाहन चालक मनमानी करते हुए जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ता है।
छह माह पूर्व सिग्नल लगाने की बनी थी कार्ययोजना
कलक्ट्रेट सभागार में लगभग छह माह पूर्व शहर में सिग्नल लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नगर पालिका और पीडब्लूडी को शहर के विभिन्न चौराहों पर सिग्नल लगाने की सहमति बनी थी। डीएम के निर्देश के बाद भी अभी तक यह कार्ययोजना धरातल पर न उतरकर ठंडे बस्ते में चली गई है। इसके वजह से तमाम वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन सड़कों से निकालकर यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है। खलीलाबाद शहर के विभिन्न तिराहों पर जल्द से जल्द सिग्नल लगवाने का कार्य किया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम