फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The chant "Jo Bole So Nihaal Sat Sri Akal" echoed during the morning procession.

Sant Kabir Nagar News: प्रभातफेरी में गूंजा-जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

Sun, 07 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The chant "Jo Bole So Nihaal Sat Sri Akal" echoed during the morning procession.
नगर में शोभायात्रा निकालते हुए सिख समुदाय के लोग । संवाद
संतकबीरनगर। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को लेकर शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी मुखलिसपुर तिराहा, समय माता मंदिर होते हुई राम जानकी मंदिर पहुंची। इसके बाद वापस गुरुद्वारा पहुंची और समापन हुआ। प्रभातफेरी में श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ गुरु के शबद भजन कीर्तन करते हुए पैदल चल रहे थे। साथ में महिलाएं और बच्चे भी कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी निभा रहे थे। ..जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल.., वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह...के घोष से वातावरण को भक्तिमय हो गया। रविवार को आखिरी प्रभातफेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शुगर मिल तक जाएगी और वापस गुरुद्वारा आएगी। वहां पर निशान साहब का चोला बदल जाएगा और अखंड पाठ साहिब रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में सरदार जसवीर सिंह, सरदार अजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह, परविंदर सिंह, धर्म सिंह, रविंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, जसविंदर सिंह, आशु सिंह, गुरभेज सिंह ,गगनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, श्रेष्ठ जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, बलवंत कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर, सरनजीत कौर, कमलजीत कौर, सीमा कौर , रजनी कौर, राजेंद्र कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed