फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The changing weather, fog, and cold have increased the difficulties.

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम, कोहरे व ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 08 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The changing weather, fog, and cold have increased the difficulties.
सुबह के समय छाया रहा कोहरा, बढ़ी गलन-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को फिर मौसम बदला और सुबह कोहरे का असर दिखा। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके साथ ही हवा चलने से ठंड का भी एहसास हुआ। आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दिन में धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। अगले दो दिन कोहरा और बीच-बीच में बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। इसके साथ ही हवा चलने से ठंड भी बढ़ गई है। जिससे लोग सुबह देर से घरों से बाहर निकले। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। इसके साथ ही लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में व्यक्त हो गए। इसके चलते बाजारों व कस्बों में रौनक दिनभर बनी रही। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। बच्चों को ठंड के बीच स्कूल जाना पड़ा। शाम को फिर ठंड का असर हुआ और लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

0
गेहूं की सफल को मिलेगा लाभ
कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे गेहूं की फसल के विकास में तेजी आने की संभावना है। जिससे किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। किसान राकेश कुमार, आनंद मौर्य आदि ने बताया कि कोहरे से सिंचाई करने से थोड़ी राहत मिल गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि कोहरे से फसल को लाभ मिलेगा और सिंचाई कम करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले दो दिन कोहरे का असर बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed