फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The central government is weakening the country.

Sant Kabir Nagar News: देश को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The central government is weakening the country.
जूनियर हाईस्कूल में आजाद समाज पार्टी की रैली को संबो​धित करते चंद्रशेखर रावण-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को कमजोर कर दिया है। अमेरिका के सामान यहां के बाजार में आ जाएंगे तो यहां का किसान और डेयरी दोनों कमजोर होगा। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि कानून व्यवस्था इतनी बेहतर है कि रात में भी बच्ची अगर सोने के गहने पहन कर निकल जाए तो कोई गुंडा छू नहीं सकता।
चंद्रशेखर आजाद रावण रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में संवैधानिक अधिकार बचाओ-भाईचारा बनाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो कहते थे कि हर चौराहे पर यमराज खड़ा है, लेकिन मां जब बच्ची की रखवाली करना चाहती है, तो उसे धारदार हथियारों से मार दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान आया तो मेरे पिता को पढ़ने का अवसर मिला, पिता पढ़ लिखकर मास्टर बने और जब मास्टर बने तो मुझे उन्होंने और मेरे दोनों भाइयों को अच्छी शिक्षा दिलाई। इस सरकार ने स्कूल बंद करके और पैसे वालों के निजी स्कूल को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार स्कूलों को बंद करके हमारी शक्ति का रास्ता रोकने का काम कर रही है। शिक्षा को बचाना है और यह शिक्षा तब बचेगी जब संविधान बचेगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में जितना बड़ा घोटाला हो रहा है, उससे बड़ा घोटाला कभी देश के इतिहास में नहीं हुआ। आरक्षण के लिए जो आयोग बनाया जाए उसे जल्दी गठित कर दिया जाए, ताकि ओबीसी को उसकी संख्या के आधार पर पंचायत चुनाव में भागीदारी मिल जाए। यूजीसी गाइडलाइन-2012 में भी बनी थी। उसमें एससी-एसटी के लोग थे, लेकिन जैसे ही ओबीसी को जोड़ा गया तो मंडल कमीशन की तरह आंदोलन हुआ। जिस तरह एससी-एसटी के लोगों को आरक्षण मिला है, लोकसभा विधानसभा में पिछड़े वर्ग के भाइयों को भी आरक्षण मिले।
चंद्रशेखर ने कहा कि अगर आप आजाद समाज पार्टी का बटन दबाएंगे, तो न आपको 1000 रुपये मिलेंगे, न पांच किलो राशन, लेकिन आपके बच्चों को ऐसी शिक्षा मिलेगी कि वे 50,000 कमाकर अपनी मां के आंसू पोंछने लायक बनेंगे। पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था होगी कि किसी को कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सबसे बड़ी संख्या निषाद भाइयों की है, और सबसे ज्यादा हत्याएं भी निषाद समाज की हो रही हैं। केवल हत्याएं ही नहीं हो रहीं, बल्कि कानून के जरिये न्याय दिलाने में भी व्यवस्था बहुत पीछे दिखाई देती है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़गढ़, डॉ. मोहम्मद आकिब, लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद, यशवंत मौर्य, अवनीश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed